प्रोक्योर
लाभ:
✅ योनि या गर्भाशय अथवा दोनों के प्रोलेप्स के समय ग्याबन पशु जिससें पहले ब्यॉत में प्रोलेप्स की शिकायत थी, को सावधानी के तौर पर
✅ प्लाज्मा मे E2 एवं एलकेलाइन फॉस्फेटेज की मात्रा को कम करता है।
✅ प्लाज्मा में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ाकर मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।
✅ ब्याने के पहले एवं ब्याने के बाद तथा बिन ब्याहे पशुओं में बराबर लाभकारी ग्याबन पशु एवं उसकी होने वाली संतान पर कोई दुष्प्रभाव नही।
✅ दुधारू पशु का दूध नहीं घटता
सावधानियाँ
✅ यदि पशु के पूरे अंग बाहर निकले हुए है तो उनको साफ पानी से धोकर शरीर के अंदर कर दें। प्रजनन अंगों को दोबारा बाहर निकलने से रोकने के लिए छींका लगा दें।
✅ प्रजनन अंगो को अन्दर करने के पश्चात अपने पशु चिकित्सक की सलाह पर पशु को प्रोजेस्ट्रोन का टीका लगवा दें।
✅ पशु के बाँधने के स्थान को ढालदार बना दें ताकि पशु का अगला सिरा नीचा तथा पिछला सिरा उँचा उठा रहे।
✅ प्रोक्योर खिलाने के दिनों तक पशु का एक बार में ही भरपेट चारा एवं पानी न दे। इसके विपरीत पशु को चारे एवं पानी की थोडी थोडी मात्रा दिन में चार से पाँच बार दें।
✅ लूसर्न, बरसीम जैसे हरे चारे जिनमें इस्ट्रोजन की मात्रा अधिक पायी जाती है, न खिलायें। पशु को सूखा चारा जैसे गेहू का भूसा इत्याादि खिलायें।